Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर में लाएं ये चीजें, होगी हर मनोकामना पूरी

By: Pinki Tue, 27 Sept 2022 09:41:08

Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए  नवरात्रि के दिनों में घर में लाएं ये चीजें, होगी हर मनोकामना पूरी

नवरात्रि का आरंभ 26 सितंबर 2022 हो चुका है अगले 9 दिनों तक माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्त उनकी पूजा उपासना करेंगे। आज 27 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है और यह दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। माता दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को ब्रह्मचर्य और तप का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां भक्तों की हर मुरादें पूरी करती हैं। ऐसे में कहा गया है कि अगर नवरात्रि के 9 दिनों में अगर कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपने कृपा बरसाती है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये चीजें घर में ला सकते हैं।

navratri 2022,navratri puja,shardiya navratri

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है। अब चाहे भगवान का भोग हो या फिर चरणाम्रत हो, हर प्रसाद में तुलसी के पत्ते को डालना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर लाकर अगर उसे रोपा जाए और उसकी सच्चे मन से पूजा की जाए तो मां की कृपा बनती है और घर में खुशहाली आती है।

navratri 2022,navratri puja,shardiya navratri

मोर पंख

मान्यता के मुताबित, नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर में लाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में घर में मोर पंख लाना वास्तु दोष को दूर करता है। इतना ही नहीं अगर इसकी पूजा करके बच्चों के कमरों में रखा जाए तो उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है।

navratri 2022,navratri puja,shardiya navratri

शंखपुष्पी की जड़

मान्यताओं के मुताबिक, अगर नवरात्रि के शुरुआती दिनों में शंखपुष्पी की जड़ें लाकर उसे चांदी के डिब्बे में रखकर उस डिब्बे को तिजोरी में रख दिया जाए तो धन-धान्य की प्राप्ती होती है।

navratri 2022,navratri puja,shardiya navratri

सफेद चीजें

बताया जाता है कि नवरात्रि के शुरुआती दिन अगर घर में सफेद चीजें जैसे मिठाई, दूध, चावल, सफेद कपड़े आदि लाई जाएं तो घर में खुशहाली आती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com